*चौराहे पर पसरा अंधेरा, बंद पड़ी मर्करी लाइट बनी हादसे की वजह*

लखीमपुर खीरी , 76

*महेवा चौकी के पास मुख्य मार्गों पर महीनों से बुझा पड़ा प्रकाश, बिजली विभाग मौन*  

*लखीमपुर-खीरी।* फूलबेहड़ ब्लॉक के ओदरहना क्षेत्र में महेवा चौकी के पास स्थित मुख्य चौराहे पर अंधेरे का साम्राज्य है। चौराहे के बीचों-बीच लगी मर्करी लाइट महीनों से बंद पड़ी है। दोनों प्रमुख मार्गों के मिलन बिंदु पर स्थित यह चौराहा रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है। यह व्यस्ततम मार्ग है जहां दिन-रात भारी भीड़-भाड़ रहती है। अंधेरे के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पार करने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।  
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था ठप होने से आपराधिक घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है। रात में आने-जाने वालों की पहचान मुश्किल हो जाती है।  
हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद बिजली विभाग पूरी तरह मौन है। विभागीय अधिकारियों ने अब तक लाइट ठीक कराने की कोई पहल नहीं की है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।  

क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से जनहित में तत्काल चौराहे की मर्करी लाइट दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top