*उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता, ओवरब्रिज निर्माण की मांग*
लखीमपुर खीरी May 20, 2026 at 06:33 PM , 78*बाढ़ में बंद होता पलिया-लखीमपुर मार्ग, अतरिया से शारदा पुल तक ओवरब्रिज बनाने का ज्ञापन*
*पलिया कलां, खीरी।* भाजपा नेता रवि गुप्ता ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात कर पलिया क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
*बाढ़ में कट जाता है संपर्क:* रवि गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के दौरान पलिया-लखीमपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है। आम जनता, मरीजों और आपात सेवाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने अतरिया रेलवे क्रॉसिंग से शारदा पुल के पहले तक ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। कहा कि ओवरब्रिज बनने से संकट के समय भी आवागमन सुचारु रहेगा और लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
*शहर की क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज की मांग:* इसके अलावा पलिया शहर की दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर छोटे ओवरब्रिज बनवाने की मांग भी रखी। गुप्ता ने कहा कि गन्ना सीजन में भारी जाम लगने से स्कूली बच्चों, व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में जनहित को देखते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की गई है। उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments