ईंधन बचत के उद्देश्य से मंत्री श्री रवींद्र जायसवाल ने वाहनों के काफिले में की कटौती
लखनऊ May 13, 2026 at 09:50 PM , 12प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर मंत्री ने लिया निर्णय, बनारस से लखनऊ की यात्रा के दौरान सुरक्षा काफिले को साथ
लेने से किया इन्कार
मंत्री ने केवल एक एस्कॉर्ट वाहन का किया उपयोग
लखनऊ: 13 मई, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवींद्र जायसवाल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ईंधन बचाने और फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की है। मंत्री ने अपने आधिकारिक उपयोग में वाहनों की संख्या को सीमित करते हुए केवल एक एस्कॉर्ट वाहन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह कदम ऊर्जा संरक्षण और सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग करने के उद्देश्य से उठाया है।
इसी क्रम में श्री रवींद्र जायसवाल ने आज बनारस से जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर और बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचने के दौरान इन सभी पांचों जिलों के प्रशासन द्वारा बॉर्डर-टू-बॉर्डर सुरक्षा प्रदान करने वाले वाहनों के बड़े काफिले को साथ लेकर चलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की पर्याप्त बचत होगी तथा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि हम पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के हित में ईंधन की बचत के प्रति संवेदनशील बनें। इस यात्रा के दौरान उनके साथ केवल न्यूनतम आवश्यक सुरक्षा कर्मी और सीमित स्टाफ ही मौजूद रहा।































Comments