सांसद उत्कर्ष वर्मा ने किया गोला दंगल का उद्घाटन, सपा जिला पंचायत सदस्य वारिस अली के द्वारा कराया जा रहा है दंगल का आयोजन,
लखीमपुर खीरी Apr 08, 2026 at 06:20 PM , 58गोला गोकर्णनाथ खीरी, नेता मुलायम सिंह यादव अखिल भारतीय विराट राष्ट्रीय दंगल का उद्घाटन उत्कर्ष वर्मा संसद तथा रामपाल सिंह जिलाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व एम एल सी शशांक यादव ने नेता के दंगल के प्रेम पर प्रकाश डालते हये कहा कि मिट्टी से जुड़े खेल ही भारत माँ की असली पहचान है,
सांसद उत्कर्ष वर्मा ने समाजवादी विचार और अखिलेश यादव के खेलो के प्रति समर्पण की चर्चा करते हुए दंगल आयोजन को नेता के प्रति सच्ची श्रद्धा बताया
दंगल में राष्ट्रीय स्तर के २५ से अधिक महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया,
कार्यक्रम का प्रारंभ मुलायम सिंह यादव और बाबा साहेब के चित्रों के अनावरण व माल्यार्पण से हुआ,
कार्यक्रम आयोजक वारिस अली सदस्य जिला पंचायत मुलायम सिंह यादव के प्रति समर्पित सिपाही है, और हर वर्ष दंगल आयोजित करवाते है कार्यक्रम सलाहकार मुलायम फाउंडेशन के हेमेण्ट भार्गव और दिव्यांशू सहित भारी संख्या में दंगल और नेता के चाहने वालो ने भाग लिया
पूर्व विधायक विनय तिवारी ने प्रयास की प्रशंसा कर आभार दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments