लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल होने पर धीरज कुमार वर्मा को न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस में किया गया सम्मानित,

लखीमपुर खीरी , 61

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
पीसीएस 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल किया ग्राम अलियापुर के धीरज वर्मा सुपुत्र अनिल कुमार वर्मा का न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस गोला गोकर्णनाथ खीरी में किया गया भव्य सम्मान। 
आपका चयन कमर्शियल टैक्स अधिकारी के रूप में हुआ हैं। आप संस्थान पर आकर संस्थान के विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए। बहुत ही गहनता के साथ छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। आपने बहुत बारीकी से बताया कि अध्ययन के समय मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करना चाहिए। किताबों को सच्चे मित्र मानकर अध्ययन करना चाहिए। और समय समय पर स्पीड टेस्ट के माध्यम से स्वयं का  आत्म मूल्यांकन करते रहना चाहिए। प्रतिदिन और नियमित पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। 
आपके द्वारा छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए कहा गया कि मै समय समय पर संस्थान आता रहूंगा और आपका मार्गदर्शन करता रहूंगा। आपके द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया। और आपके द्वारा यह आश्वाशन दिया गया कि आप लोगों को पढ़ाई संबंधी कोई जरूरत होती है। तब मै आपकी मदद करुंगा।
न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस गोला गोकर्णनाथ खीरी की समस्त टीम की ओर से आपको बहुत बहुत बधाई एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना।

Related Articles

Comments

Back to Top