गोला चैती मेले के ऐतिहासिक मंच पर डायमंड जट म्यूजिकल ग्रुप पंजाब के कलाकारों ने बांधा शमां,
लखीमपुर खीरी Apr 08, 2026 at 06:17 PM , 62गोला गोकर्णनाथ खीरी,
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2026 के ग्यारहवें दिन सांस्कृितक मंच पर पंजाबी नाइट के मुख्य अतिथि चीफ कोडिनेटर एफ्जा अनुराग सारथी, कार्यक्रम अध्यक्ष सेवादार सुखविंदर सिंह टोनी ,विशिष्ट अतिथि निरंकारी आर्टिकल्स रंजीत सिंह, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा नगर मंत्री सुधीर कोहली ,सेवादार कुलजीत सिंह भाटिया, हरिपाल सिंह, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह, प्रधान बसलीपुर ओमकार सिंह, प्रधान अल्लीपुर गजिन्दर सिंह, पत्रकार संदीप शुक्ला, करनैल सिंह, पत्रकार पंकज मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्रा, प्रीतम सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया ।
मुख्य अतिथि चीफ कोडिनेटर एफ्जा अनुराग सारथी ने सम्बोधित करते हुए कहा, "मेला चैती में परिवर्तन साफ दिख रहा है ।आप और भी अच्छा काम करेंगे ऐसी लोगों की उम्मीद है,
कार्यक्रम अध्यक्ष सुखविंदर सिंह टोनी ने कहा, " चेयरमैन साहब को पहली बार पंजाबी कलाकारों को बुलाने के लिए धन्यवाद देता हूँ,
डायमंड जट म्यूजिकल ग्रुप पंजाब सिटी गुरदासपुर के सिंगर डायमंड जट द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत -
यूपी वाले जट यूपी होड़ मित्रो पंजाब लगदा, यूपी वाले सिंह करके जगल सी मित्र आबाद करदा,
सिंगर ने मेला का वर्णन कुछ यूं किया-
,नी तू मेले बिच आई, सारे मच गी दोहाई
जिदो नची बिच होके सुरताल कुड़िए,
डायमंड जट और रमन जोत द्वारा ड्यूट सांग प्रस्तुत किया-
मितरा किडली नवी बस नी
कोई दुःख सुख सजना नू दासने
एसी लगी ते नू इश्के दी रट नी
गल साड्डी साफ सोडिये
आया जाया कर साडी वास्ते
किराया तेरा माफ सोड़िये।
साथी कलाकार-
मैम हनी जोत सिंधू, मैम पलक जोत मट्टू, मैम रमन जोत मट्टू, भाई प्रीत गिल और भाई गोरा गिल ने साथ दिया। इसके साथ ही
राजा खुराना म्यूजिक ग्रुप पंजाब के विरेंद्र ने ढोलक पर, रितिक ने पंजाबी ढोल, विरेन्दर ने आरर्गन पर और निहाल ने पैड पर साथ दिया।
इस अवसर पर डा० पियूष शुक्ला, अजय शुक्ला, हरिओम श्रीवास्तव, हरजिंदर सिंह, मतीन अहमद, नरेन्द्र अग्निहोत्री, अतीश त्रिवेदी, प्रवीण बाजपेई, सूर्य प्रकाश मिश्रा, राजदीप शुक्ला, आशीष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
09 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर धन निरंकार सत्संग सायं सात बजे से।






_page-0001.jpg)
























Comments