भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीकरण आरम्भ
लखीमपुर खीरी Apr 08, 2026 at 06:15 PM , 66विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर-खीरी। विगत वर्षों की भांति इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार एवं भव्य एक कोसीय नगर परिक्रमा एवं माता रेणुका रसोई द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन हो रहा है जिसकी तैयारी को लेकर श्रीपीठ मोहल्ला बाजार प्रथम पलिया कलां खीरी में एक बैठक का आयोजन हुआ बैठक में तमाम बिंदुओं पर विधिवत चर्चा होने के बाद निश्चय किया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दिनांक 17 अप्रैल 2026 को श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का प्रारंभ प्रातः 10:00 बजे श्रीपीठ पर किया जायेगा, 18 अप्रैल को मानस पाठ हवन पूजन के साथ सम्पन्न होगा।
19 अप्रैल को सायं 07:00 बजे रेणुका नंदन का जन्मोत्सव मनाया जायेगा,
दिनांक 20 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से बटुकों का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आरंभ होगा एवं दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक माताजी रेणुका की रसोई/भंडारे का आयोजन किया जायेगा। 20 अप्रैल को ही शाम 4:00 बजे भगवान श्रीपरशुराम जी की एक कोसीय नगर परिक्रमा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महाराज श्री ने बताया इच्छुक बटुक तथा उनके परिजन शुक्रवार 10अपैल तक अपने पाल्यों का पंजीकरण कर अपना स्थान सुनिश्चित करले।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के सरक्षक शांति स्वरूप शुक्ला, रामचंद्र शुक्ल, आशीष अग्निहोत्री, सोमेश माधव मिश्र, रामू वर्मा, शेर वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता पंडित, आदर्शअग्रवाल, डीके श्रीवास्तव, जैकी शर्मा, अभिषेक मिश्रा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments