चैती मेले के ऐतिहासिक मंच पर स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2026 at 06:52 PM , 68गोला गोकर्णनाथ खीरी।
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृितक मंच पर स्थानीय कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, इतिहास प्राध्यापक गुरु हरिकिशन डा० आदर्श दीक्षित, समाजसेवी कृषक राजेश्वर शुक्ला, समाजसेवी शारदा प्रसाद कश्यप, बाबू राम शुक्ला,भजन गायक मुनेन्द्र शुक्ला, डा० घासी राम राठौर, व्यापारी विवेक राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया तथा पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने सभी कविओं को अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया ।
काव्यपाठ का शुभारंभ बृजेश तिवारी बृजेश ने -
,मइया बड़ी दया बरसायेउ,
,करिया अक्षर भैस बराबर उच्च शिखर पहुंचायेउ,
गेंदन लाल कनौजिया ने सुनाया-
,जीवन एक भौतिक सपना जो लगता बड़ा सुहाना,
मानव की मधुर कल्पना का रंग लगे बेगाना,
राहुल मौर्य ने-
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं वह जीवन सार सिखाता है,
अनुशासन ओर देश भक्ति का मन में भाव जगाता है,
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय कवि सम्मेलन में मधुकर सैदाई रमेश पाण्डे ‘शलभ’
श्री कांत तिवारी ‘कान्त’ सुधीर अवस्थी, श्रीपाल वर्मा, बेदिल भारती, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी
,रविसुत शुक्ल, श्याम मोहन मिश्र अमर फतेहपुरी, संगम गुप्ता
पवन मिश्रा, प्रमोद गुप्ता भोले
प्रिंस शुक्ला, डा0 वीरेश बाजपेई गेंदन लाल कनौजिया, मिथिलेश शुक्ला ‘विदेह, रामासरे त्रिवेदी
डा0 वेद प्रकाश अग्निहोत्री
असलम, हामिद, अंकित मौर्य
सुरेश शुक्ला ‘सन्देश’ रमाकान्त चौधरी, आलोक तिवारी, नवनीत गुप्ता, हरिओम राजवंशी, आदेश राजपूत, शिप्रा खरे, बृजेश तिवारी
तारिक इस्लाम, आरिफ खान ‘आरिफ’ फैसल हवीब, प्रखर मिश्र,शिवम श्रीवास्तव, अरूण सिंह शशिकान्त मिश्रा
ने काव्यपाठ किया।






_page-0001.jpg)
























Comments