पूर्व चेयरमैन मीनाक्षी अग्रवाल ने वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओ को दिया सफलता का मंत्र

लखीमपुर खीरी , 67

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के द्वारा आयोजित रुद्र पैलस में बाषिकोत्सव एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का शुभारम्भ, मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन करके किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने की
विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सक्सेना अनुज खरे सुशील पटेल मनोज वर्मा संजय तिवारी अशोक कनौजिया डॉ आलोक वर्मा राजेश वर्मा संजय तिवारी आलोक तिवारी सिम्पी चौधरी शिवम संतोष ठाकुर धर्म विजय सिंह शिवानी सिंह अंकित वर्मा मयंक दीक्षित उपस्थित रहे
कार्यक्रम के सांस्कृतिक मंच पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने अभिनय से मन्त्र मुग्ध कर दिया,
मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा की विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक मंच पर अपनी  प्रतिभा का प्रदर्शन आत्म विश्वास के साथ किया गया जो अत्यन्त सराहनीय है,
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. द्वारका प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा विद्यालय के छात्राओं द्वारा मंच पर प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहे और सभी विशिष्ट अतिथियो ने विद्यालय के प्रगति के लिए कामना की, विद्यालय के संरक्षक अरविंद पांडे एवं प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियो कोई स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं से स्वागत किया,
कार्यक्रम मे विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाए छात्र एवं छात्राएं सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे,
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरुण कुमार एवं शिक्षिका साहिबा ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top