एक दिन में 26 की हुई गिद्धों की मौत जांच में जुटा वन विभाग
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2026 at 06:40 PM , 64लखीमपुर खीरी। जनपद के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत बहादुर नगर के मजरा सेमरिया में कई गिद्धों के मरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विषाक्त मांस खाने से 26 गिद्धों की मौत हो गई है। पांच गिद्ध खेतों में तड़पते देखे गए हैं। सूचना पर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। गांव सेमरिया निवासी अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को गांव में चार पांच कुत्ते मर गए थे, जिन्हें उठाकर ग्रामीणों ने खेतों में डाल दिया। मरे हुए कुत्तों का मांस खाने के बाद इलाके में गिद्धों की मौत होने लगी। ग्रामीणों ने खेतों में मरे पड़े गिद्धों को देखा तो उनके होश उड़ गए। गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन रक्षक अवनीश शर्मा और भीरा रेंजर सतीश वर्मा मौके पर पहुंचे। रेंजर सतीश वर्मा ने 26 गिद्धों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। विस्तृत जांच के बाद ही गिद्धों की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments