अम्बेडकर जयंती पर बीजेपी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2026 at 06:37 PM , 52लखीमपुर-खीरी।14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने की।
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब जीवनपर्यंत देश व शोषित वर्ग के प्रति समर्पित रहे। उनके संघर्षों की बदौलत ही आज शोषित वर्ग को समान विचारधारा में जीने व समान अवसर पाने का अधिकार मिला है। उन्होंने देश को मजबूत करने के लिए विश्व का सबसे बड़ा संविधान भी रचा। इसके लिए सभी देशवासी उनके आजीवन ऋणी रहेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब की जयंती को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘पंच तीर्थ’ का विकास एवं संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिला टीम एवं मंडल टीमों का गठन किया गया है। जिला टीम में एक संयोजक व तीन सह संयोजक रहेंगे तथा मंडल टीम में एक संयोजक व दो सह संयोजक होंगे। यह टीमें जिले में बाबा साहेब को समर्पित स्थानों, स्मारकों एवं प्रतिमाओं की सूची तैयार करेंगे। बाबा साहेब अम्बेडकर जंयती की पूर्व संध्या पर इन स्थानों पर दीपोत्सव व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जाएगा। प्रमुख चौराहों को फूलों व लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि 14 अपै्रल को बूथ स्तरीय कार्यालयों पर बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। वक्ता केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के लिए लागू योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। लोगांे में इससे संबंधित पुस्तिका व पम्फलेट का वितरण किया जाएगा। वहीं कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब को अपमानित किए जाने वाली घटनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16-17 अपै्रल को प्रत्येक विधानसभा में भव्य संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनुसूचित वर्ग के पांच लोगों का सम्मान भी होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तन-मन से जुटने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष किरन अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, आशू मिश्र, संजय मिश्र, विनोद लोधी और जितेंद्र साहनी, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, राजेश सिंह, मनोज वर्मा और राकेश अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, जिला मीडिया सह प्रभारी अंकित अवस्थी और राजीव मिश्र, जिला कार्यालय मंत्री अभिजात मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्र व जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना सहित तमाम जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments