मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू अधिकारियों ने गांव में डाला डेरा पार्किंग के लिए गेहूं की फसल काटना शुरू
लखीमपुर खीरी Apr 07, 2026 at 06:30 PM , 55मोहम्मदी खीरी।
क्षेत्र के गांव मियांपुर कॉलोनी में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं जिसके चलते जिला से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों ने गांव में डेरा डालकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है तो वही गांव के लोगों ने अतिथि देवो भव के लिए पलक पांवड़े बिछाए गर्म जोशी से स्वागत के लिए गांव को सजाया जा रहा है।
क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देकर बताया मियापुर कॉलोनी के लोगों को पुनर्वास अधिनियम के तहत पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 1964 में आए 156 परिवारों को 1965 में तत्कालीन सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार 5 एकड़ भूमि का पट्टा किया गया था जिसमें 4.75 एकड़ भूमि पर खेती के लिए शेष भूमि पर मकान बनाने के लिए आवंटन किया गया था। गांव के संपूर्ण विकास को लेकर विधायक ने गोद लिया था जिसके तहत लंबे समय से ग्राम वासियों को मालिकाना हक प्राप्त नहीं था इसके संबंध में वार्ता कर लोगों की परेशानियों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था जिस पर उन्होंने विचार करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई शायद उन्हें अपना हक मिल सकेगा। आगमन को लेकर मंगलवार को आईजी किरण, डी एम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉक्टर ख्याति गर्ग सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह समेत जिले के आला अधिकारीयों ने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल, पार्किंग और भोजन व्यवस्था को लेकर सुरक्षा संबंधी इंतजामों को लेकर विधायक के साथ बैठक कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments