विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 69

(हरिशंकर मिश्र/सुनील शर्मा)


लखीमपुर-खीरी।70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संदीक्षा परिवारों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संदीक्षा परिवारों, महिलाओं एवं बच्चों ने सहभागिता की ।
 इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य संदीक्षा परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत संदीक्षा परिवारों एवं बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की समुचित व्यवस्था की गई। शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
डॉ. अंकित वर्मा (जनरल फिजिशियन)
डॉ. सिद्धार्थ वाजपेयी (जनरल फिजिशियन)
डॉ. उपमा गुप्ता (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
(न्यू अपोलो हॉस्पिटल, मैहेवागंज, लखीमपुर खीरी)
चिकित्सकों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया तथा आवश्यकतानुसार परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही, लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया ।
 कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य बीमा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे वे भविष्य में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सका। कार्यक्रम में उपस्थित संदीक्षा परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी एवं उपयोगी बताया।
अंत में, सशस्त्र सीमा बल द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है, तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा ।

Related Articles

Comments

Back to Top