थारू क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़,फहरा रही झण्डे, समाज के लिए गर्व की बात- आलोक "भैय्या"

लखीमपुर खीरी , 56

(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)


 पलिया कलां लखीमपुर खीरी। विधानसभा क्षेत्र ठक्कर बप्पा आवासिय विद्यालय गोबरौला (चंदन चौकी) में समारोह पूर्वक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व पलिया नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी आलोक मिश्र "भैय्या" मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंदन चौकी स्थित गोबरौला के पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में अंक पत्र वितरण समारोह बड़े ही उत्साह, और भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न केवल छात्राओं की मेहनत को सम्मानित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक मिश्र"भइया", राजेश कुमार तोमर (एसएसबी) तथा भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदन चौकी के अकाउंटेंट अमित कुमार, पप्पू जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
     इस अवसर पर विद्यालय की आदिवासी छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय और प्रेरणादायी बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा, राजेश कुमार तोमर,, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदन चौकी केअकाउंटेंट अमित कुमार , पप्पू जी डॉ. रामाशीष सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कक्षा 8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं लक्ष्मी प्रथम, कुदरत द्वितीय एवं काजल तृतीय स्थान पर रहीं बालिकाओं को प्रगति पत्र व स्मृति चिन्हदेकर सम्मानित किया।
कक्षा 7 में रिया प्रथम, वसुंधरा द्वितीय एवं जानवी तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 6 में सुरक्षा प्रथम, स्नेहा द्वितीय एवं सनाया तृतीय स्थान पर रही।
इसके बाद अतिथियों द्वारा सभी छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए गए तथा कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं को मोमेटो ,ज्योमेट्री बॉक्स,तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा (भइया) ने भावुक होते हुए कहा—
“ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्र की बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह आगे बढ़ रही हैं, वह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। ये बेटियां ही आने वाले समय में समाज और देश का भविष्य तय करेंगी। हमें इनकी शिक्षा, सुरक्षा और आत्म निर्भरता के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। मैं सभी छात्राओं से कहना चाहता हूं कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें, कठिनाइयों से कभी घबराएं नहीं और निरंतर मेहनत करती रहें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी”।
उन्होंने आगे कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यदि शिक्षा के इस अभियान में सहयोग करे, तो कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रामबाबू, रामप्रकाश,आशा,सरोजनी, प्रियंका,रामदुलारी,रामसिंह, डॉक्टर रामाशीष राम, वार्डेन मधु सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं अभिभावक मौजूद रहे। 
     कार्यक्रम का सफल संचालन अकाउंटेंट ठाकुर लखपति सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top