ऐतिहासिक चैती मेले के मंच पर स्कूली बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 63

गोला गोकर्णनाथ खीरी।  मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर गत दिवस स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ   जिसमें 24 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2026 के आठवें दिन सांस्कृितक मंच पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के  मुख्यअतिथि सभापति पंचायतीराज समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश /विधायक मोहमदी लोकेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कुलभूषण सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिवेदी,जिला मंत्री रश्मी गुप्ता, जिला मंत्री राम भरोसे वर्मा,जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना, पूर्व सभासद राममूर्ति शुक्ला, हरिओम मिश्रा, सुनील करण गिरि,संगम दीक्षित, रिटायर मे० सुबेदार राजेश्वर सिंह, संस्कार फाउंडेशन अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सह संयोजक खेल महोत्सव गोपाल सक्सेना,भाजपा कार्यकर्ता अजय अवस्थी, बृजेश गुप्ता मोहमदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्यअतिथि सभापति पंचायतीराज समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश /विधायक मोहमदी लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने आशीर्वचन देते हुए कहा, " मा० योगी जी की सरकार भारतीय संस्कृति के लिए काम कर रही है।ऐतिहासिक मेला चैती के लिए भी धनराशि आवंटित की है । मुख्यमंत्री जी भव्य काशी कारीडोर, अयोध्या में दीपोत्सव ,स्वच्छ गंगा के साथ गोला में भी शिव मंदिर कारीडोर बन रहा है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह ने कहा, "पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मेले को बहुत ही परिश्रम से सजाया है।सरस्वती शिशु मंदिर कोठी भट्ठा मुन्नूगंज की काव्या श्रीवास्तव, हृदयांशी शर्मा, किंजल पटेल, प्रिया देवी प्रजापति, लक्ष्मी जोशी, श्रेयांशी वर्मा, नंदिनी देवी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,
केपीएसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की पल्लवी गुप्ता, रिमझिम, अर्पिता कंचन, प्राशी धुरिया, अर्पिता चौधरी, आरोही चौधरी, जानवी, प्रिया, राधिका ने गीत- ,होली खेल रहे बांके बिहारी ......आज रंग बरस रहो,
इंडियन हेरिटेज एकेडमी की सायफा, रितिका, निधि, तेजस्वी, दर्शिका,तनवी, सृश्टि, ईशवी, श्रेया, परी, लुबना,लाइबा, मन्नत ने 
,दिल है छोटा सा छोटी सी आशा,
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य तेज हवा के साथ बरसात होने पर नगर पालिका परिषद विजय शुक्ला रिंकू ने खेद प्रगट करते हुए बंद करवा दिया और शेष विद्यालयों के बच्चों का कार्यक्रम  10 अप्रैल  सायं  6:00 बजे करवाने की सूचना दी। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं  प्रधानाचार्य कल्याण समिति के प्रांतीय महामंत्री शैलेन्द्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज खरे, मीडिया प्रभारी श्याम किशोर अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव ,नगर अध्यक्ष  संजय तिवारी, नीरज दीक्षित, आलोक तिवारी, सभासद नानक चन्द्र वर्मा, इजरान अहमद, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, रियासुद्दीन , दानिश राइन, अनिल गुप्ता, मोहित कनौजिया, सुरेश जायसवाल, साहिद अंसारी, सुफियान खान,हर्ष अवस्थी,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top