धूमधाम से निकली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

लखीमपुर खीरी , 86

गोला गोकर्णनाथ खीरी। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप और बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार ब्लॉक बाँकेगंज के उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय रोशननगर में ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान रैली धूमधाम से निकाली गई।

रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्या रचना पाण्डेय ने किया, जिसमें संकुल एआरपी, अध्यापकों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया।

इस अवसर पर एआरपी नीलकमल, राहुल कुमार मौर्य, हेमंत कुमार यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में शिक्षक योगेन्द्र नाथ शर्मा, प्रेमचंद, प्रीति, रोली, कुसुम, रुचि, कंचन, अमित और नीरज समेत अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

Related Articles

Comments

Back to Top