उचौलिया थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक सीओ मोहम्मदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
लखीमपुर खीरी Apr 06, 2026 at 06:50 PM , 68उचौलिया खीरी। आगामी त्यौहारो में वैशाखी, अम्बेडर जयंती व परशुराम जयंती को लेरक उचौलिया थाने में बीते शाम करीब 04:30 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
मिली विधिवत जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम को उचौलिया थाने में आगामी त्यौहारो को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिन गांव में बाबा अम्बेडर साहब की लगी मूर्ति लगी है उन पर मालार्पण, गांव में शोभायात्रा व क्षेत्र में निकलने वाली रैली व जुलूस को लेकर अति आवश्यक बातें व दिशा निर्देश दिए गए। बैठक मोहम्मदी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे सीओ मोहम्मदी व उचौलिया इंस्पेक्टर ने सभी को इन त्यौहारो को शांतिपूर्ण तरीके मनाए जाने की अपील की। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी और आगामी परशुराम जयंती को लेकर प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांति, सौहार्द और पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने पर जोर दिया गया है। थाना परिसरों में पुलिस और गणमान्य नागरिकों के बीच हुई इन बैठकों में सोशल मीडिया पर निगरानी, जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और लाउडस्पीकर के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
शांति और सुरक्षा: सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई है।
प्रशासनिक सतर्कता: पुलिस प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सामाजिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर निगरानी: अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आयोजन की अनुमति: रैलियों और जुलूसों के लिए पहले से अनुमति लेने और निर्धारित मार्गों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोजन समिति: अंबेडकर जयंती के लिए विशेष समितियां बनाई जा रही हैं।
विशाल आयोजन: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें बाइक और ट्रैक्टर के साथ जुलूस निकाले जाएंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments