सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था से लोग परेशान
लखीमपुर खीरी Apr 06, 2026 at 06:35 PM , 63लखीमपुर खीरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ क्षेत्र में सरकारी व्यवस्थाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र लेने यहां पहुंचता है, तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
केंद्र से मिलने वाला जन्म प्रमाण पत्र केवल ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट में दिया जाता है, जिसे आधार केंद्र संचालक लेने से मना कर देते हैं। उनका कहना है कि ब्लैक एंड व्हाइट कॉपी सही तरीके से स्कैन नहीं हो पाती।
वहीं, जब अभिभावक रंगीन (कलर्ड) प्रिंट की मांग करते हैं, तो रंगीन प्रिंट नहीं मिल पाएगी । इतना ही नहीं, यदि कोई व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र की पीडीएफ मांगता है ताकि वह बाहर जाके कलर प्रिंट निकलवा ले, तो अधीक्षक साहब से बात करानी पड़ेगी और हां अगर अधीक्षक साहब का आपके पास मोबाइल नंबर नहीं है और अधीक्षक साहब अपने केबिन में नहीं है तो अधीक्षक साहब को ढूंढो और न मिले तो नहीं मिलेगी।
कई बार उनके न मिलने पर काम अधूरा ही रह जाता है।
इस प्रकार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ की अव्यवस्थाओं के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।






_page-0001.jpg)
























Comments