लघु सिंचाई विभाग में बड़ा घोटाला!

लखीमपुर खीरी , 124

बिना टेंडर कराई जा रही बोरिंग, बीटी राजेश कुमार वर्मा साहब पर गंभीर आरोप


लखीमपुर खीरी। ब्लॉक पलिया कला के अंतर्गत ग्राम बेला मालिनिया, बसंतापुर सहित कई गांवों में लघु सिंचाई विभाग में बड़े स्तर पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।बिना टेंडर कराई जा रही बोरिंग।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीटी  राजेश कुमार वर्मा साहब द्वारा बिना किसी अधिकृत ठेकेदार (टेंडर) के बोरिंग कराई जा रही है, जबकि सरकार द्वारा अभी तक कोई टेंडर पास नहीं किया गया है। यह नियमों का खुला उल्लंघन बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि नकहा ब्लॉक के बीटी विजय वर्मा साहब को पलिया ब्लॉक में अटैच किया गया है, जबकि नकहा काफी दूर है। आरोप है कि वे नियमित रूप से ब्लॉक पर मौजूद नहीं रहते, जिससे कार्य बाधित हो रहा है।रिफ्लेक्स वाल नहीं दिए ग्राम पंचायत मझगई नया गांव, बेला सहित अन्य गांवों के किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष कराई गई बोरिंग के लिए अब तक रिफ्लेक्स वाल (Reflex Valve) राजेश कुमार वर्मा द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि बीटी विजय वर्मा साहब को हटाकर नजदीकी ब्लॉक जैसे बिजुआ या निघासन से अधिकारी की तैनाती की जाए, ताकि कार्य सही तरीके से हो सके।लगातार लापरवाही, अनियमितता और कथित भ्रष्टाचार से किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top