राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) का विशेष शिविर का हुआ समापन

लखीमपुर खीरी , 135

    (विश्वकांत त्रिपाठी)

पलिया कलां लखीमपुर खीरी।बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया कलां के एनएस एस के छात्रों द्वारा गत दिवस 2026राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 
     इस शिविर का मुख्य विषय आपदा प्रबंधन रहा, जिसमें स्वयंसेवकों को विभिन्न आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान से अवगत कराया गया।
समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम पाल, प्रभारी अग्निशमन पलिया कलां खीरी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न आपदा स्थितियों में बचाव एवं प्रबंधन के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा निम्नलिखित विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया: आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय जनधन (जन-जीवन एवं संपत्ति) की सुरक्षा कैसे की जाए बाढ़ आने पर आपदा प्रबंधन के तरीके सर्पदंश (सांप के काटने) की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं बचाव अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से निपटने के उपाय बताए।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अंकुर स्कूल के प्रधानाचार्य डी० एल० भार्गव व समस्त  टीचर स्टाफ, छात्र-छात्राऐं उपस्थित रही। 
   उन्होंने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार के शिविरों के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि ने अपने अनुभवों के आधार पर स्वयंसेवकों को जागरूक किया और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना का यह विशेष शिविर ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top