जहरीले जीव के काटने से इलाज के दौरान युवक की मौत

लखीमपुर खीरी , 150

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ना छीलने के दौरान युवक को ज़हरीले जीव के काटने से अचेत हो गया आनन फानन में परिजन सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रिफर किया वहां उपचार के दौरान 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हौकना मटेरा के मजरा रानीपुरवा निवासी ज्ञान प्रकाश 20 वर्ष पुत्र गौरीशंकर निषाद कोटेदार प्रसादी के खेत में गुरुवार को गन्ना छीलने गया था कि दोपहर में खेत में किसी ज़हरीले जीव के काटने से अचेत हो गया आनन फानन में परिजन सी एच सी रमियाबेहड़ ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय भेज दिया वहां उपचार के दौरान ज्ञान प्रकाश की मौत हो गई।दिन दहाड़े घटी घटना से परिजनों व गांव में हाहाकार मच गया।

Related Articles

Comments

Back to Top