तेज रसीला विद्यालय की जांच शुरू
लखीमपुर खीरी Apr 02, 2026 at 04:55 PM , 247(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। तहसील सदर के चभाल सहकारी समिति बसैगापुर में भूमाफिया ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर लिया तथा जमीन बचाने के लिए भूमाफिया ने तेज रसीला विद्यालय खोलकर कक्षा 5 तक की मान्यता बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त कर ली जिसकी शिकायत एक समाजसेवी पत्रकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध मान्यता रद्द करने की मांग तथा अवैध मान्यता देने वाले अफसर पर कार्यवाही की मांग की है। बीएसए खीरी ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड बृजराज सिंह को सौंपी है तथा भूमाफियाओं ने शातिर दिमाग के चलते भ्रष्ट अफसर को अपने पाले में मिलाकर के विवादित भूमि पर तेज रसीला विद्यालय खोलकर यह सिद्ध कर दिया है कि मान्यता केवल पैसों के दम पर ही मिलती हैं। इस प्रकार यह अवैध मान्यता सरकार के द्वारा रद्द किए जाने की मांग की है तथा उस समय के अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे कि भूमाफियों के बढ़ते हौसले कम हो सके।






_page-0001.jpg)
























Comments