15 दिनों का स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू

लखीमपुर खीरी , 166

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांति भूषण पांडे ने बताया कि परिवहन आयुक्त महोदया उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 472 इंफ/2026-29 इंफ/2019 (1) दिनांक 20 मार्च एवं पत्र संख्या 530 इंफ/2026-29इंफ/2019 (1) दिनांक 30 मार्च 2026 के द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में उत्तर प्रदेश में दिनांक 01.04.2026 से तक 15 दिनों का स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान प्रारम्भ किया गया है। उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01.04.2026 को विशेष अभियान चलाकर 02 वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूली वाहनो का डाटा संकलित करने एवं उस पर निगरानी किये जाने हेतु एक पोर्टल upisvmp.com जारी किया गया है जिसके अन्तर्गत समस्त विद्यालयो एवं उनमे संचालित वाहनों का तथा चालको का पूर्ण विवरण विद्यालय द्वारा दर्ज किया जाएगा तथा इस अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लखीमपुर खीरी के प्रत्येक विद्यालय में जाकर उन वाहनों का भौतिक निरीक्षण करते हुए जांच की जाएगी तथा जिन वाहनों की स्थिति मानक के अनुरुप सही नहीं पाई जाएगी उनके फिटनेस निरस्त किये जाने के आदेश निर्गत करते हुए पुनः फिटनेस किये जाने हेतु निर्देशित किया जाएगा।

उक्त पोर्टल की निगरानी विभिन्न स्तरों पर सुनिश्चित किया जाना है जिसमें ए०आर०टी०ओ० बी०एस०ए० एवं डी०आई०ओ०एस० स्तर की लागिन आई०डी० तैयार की गयी है तथा जिलाधिकारी स्तर से उक्त पोर्टल की निगरानी की जाएगी एवं जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों को विद्यालय आवंटन तथा विद्यालय में वाहनों का निरीक्षण पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्क्ति किया जाएगा।

प्रशनगत प्रकरण पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को इस सम्बन्ध में निर्देशित कर दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top