कृषक समाज इंटर कॉलेज मे विशेष संचारी रोग की रोकथाम के लिये जन जागरुकता अभियान का शुभारम्भ,
लखीमपुर खीरी Apr 02, 2026 at 06:12 PM , 160गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में उप प्रधानाचार्य लखपत भारती की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।
कालेज प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलाई जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार ने बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव, ग्रीष्म ऋतु में हीट वेव (लू) से सुरक्षा, प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी। बचाव के लिए साफ एवं सुरक्षित पानी का सेवन करें, विशेषकर इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी ताजा, हल्का एवं ढका हुआ भोजन ही खाएं साफ-सुथरे फल एवं सब्जियों का सेवन करें मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरे कपड़े पहनें उल्टी-दस्त या अन्य लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव अशोक वर्मा अरविंद यादव अखिलेश शुक्ला समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments