गरीब की गृहस्थी जलकर हुई खाक
लखीमपुर खीरी Apr 01, 2026 at 05:42 PM , 108धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गरीब की गृहस्थी जल कर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी।
जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगुनूपुर के मजरा नरैनाबाबा निवासी बेवा सावित्री पत्नी सोवरन की झोपड़ी में मगंलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग से झोपड़ी में मौजूद ग्रहस्ती जल कर खाक हो गई। बुधवार सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव ने मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि अज्ञात कारणों से आगजनी की रिपोर्ट मिली है। जल्दी ही अनुमन्य सहायता पीड़िता को सौपी जाएंगी।






_page-0001.jpg)
























Comments