दिल्ली विश्वविद्यालय के सीनियर रिसर्चर जर्मन प्रोफेसर के निर्देशन में करेंगे अपने परास्नातक शोध प्रबंध पर कार्य

लखीमपुर खीरी , 146

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। दुनिया में उत्तरी जर्मनी के सबसे बड़े हैम्बंर्ग विश्वविद्यालय में कस्बा धौरहरा निवासी लाल व वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के सीनियर रिसर्चर डॉ आशुतोष अवस्थी प्रोफेसर हारुनागा आईजैक्सन के निर्देशन में अपने परास्नातक शोध प्रबंध पर कार्य करेंगे।करीब 4 महीने की इस यात्रा में आशुतोष यूरोपीय दी्प के अलग-अलग देशों में स्थित भारतीय विद्या से संबंधित संकायों में जाकर वहां के शोधकर्ताओं विद्वानों के साथ आधुनिक संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं विधाओं के प्रति पाश्चात्य विद्वानों के दृष्टिकोण को समझने एवं संस्कृत के प्रचार प्रसार पर कार्य करेंगे।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला शुक्ला वार्ड निवासी आचार्य नारायण दत्त अवस्थी के पुत्र डाक्टर आशुतोष अवस्थी दिल्ली विश्वविद्यालय के सीनियर रिसर्चर प्रोफेसर के निर्देश पर करीब 4 माह तक यूरोपीय देशों में भारतीय विधा से संबंधित संकायों में जाकर संस्कृत सहित अन्य भारतीय भाषाओं के शोध पत्र फ्लोरिडा,ऑक्सफोर्ड सहित विश्व के अन्य नामचीन विश्वविद्यालयो में नामित हो चुके हैं साथ ही आशुतोष टोरंटो विश्वविद्यालय कनाडा,फो गुवांग यूनिवर्सिटी ताईवान की  शैक्षणिक कर यात्राएं कर चुके हैं। जहां वो भारतीय विधाओं का संस्कृत में संकायों में जाकर व्याख्यान देंगे।उनकी इस नवीन उपलब्धि पर परिवार के साथ क़स्बा निवासी काफी प्रसन्न हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top