कब्जेदारी को लेकर हुआ झगड़ा व मारपीट

लखीमपुर खीरी , 138

लखीमपुर-खीरी। जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार को दी गई तहरीर के अनुसार नौरंगाबाद निवासी सर्वेश कुमार मिश्रा पुत्र कमलाकांत अपने खरीदे गए मकान की साफ-सफाई करने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे अपने भतीजे अभिषेक और पुत्र शिवांश के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के पुष्पा देवी, कलावती, राममूर्ति, प्रेमा, पिंकी, खूबलाल, सुनीता, अनीता, कैलाश, रमदेई, नन्हकी व ध्रुव कुमार यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सभी आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, असलहों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में सर्वेश मिश्रा और उनके भतीजे अभिषेक के चेहरे पर चोटें आईं, जबकि पुत्र शिवांश का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायलों ने थाना सिंगाही पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई में सुस्ती देखे जाने पर मामला सीओ निघासन के संज्ञान में लाया गया।सीओ के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top