जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा साइबर पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 31, 2026 at 06:53 PM , 88लखीमपुर-खीरी । मंगलवार को साइबर थाना पुलिस ने जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर साइबर अपराध और जीएसटी धोखाधड़ी में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को बहला-फुसलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटोकॉपी, सिम कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो प्राप्त करते थे। इन दस्तावेजों का उपयोग करके वे जाली प्रपत्र तैयार करते और उनके नाम पर फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर धोखाधड़ी करते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। इसमें 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, 16 पैन कार्ड, 20 आधार कार्ड, 21 किरायानामा स्टाम्प, 3 रबर स्टाम्प, 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 1 पेन ड्राइव शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, 1 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस, 19 तालों की चाबियां, 4 जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 4 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 3 पार्टनरशिप डीड स्टाम्प, 1 रिटायरमेंट डीड, कई रजिस्टर व नोटबुक, 21 पासपोर्ट साइज फोटो पाउच और 17 आधार व पैन कार्ड की प्रतिलिपियां भी मिली हैं।अभियुक्तों की तलाशी में 26,100 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments