दो पक्षों की मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत

लखीमपुर खीरी , 110

धौरहरा खीरी। मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रास्ते पर निकलने को लेकर दो पक्षों में हुई मार पीट से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में मंगलवार सुबह गांव के अंदर रास्ते पर निकलने को लेकर हुए पंडितों व राजपूत विरादरी के बीच विवाद व मारपीट के कारण अनारकली 80 वर्ष पत्नी सोनासर राजपूत की नाक पर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक महिला बीमार चल रही थी। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पुत्र अवधराम की तहरीर पर गांव निवासी कृष्ण कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश तेज की गई।
इस मामले में कोतवाल रविन्द्र सोनकर ने बताया कि जो बात मृतका के परिजनों की तरफ से कही जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top