अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Mar 31, 2026 at 06:50 PM , 159लखीमपुर खीरी। विकास खण्ड बेहजम के ग्राम सोनौरा में स्व0 पं0 श्रीकृष्ण मिश्र स्मृति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डाॅ.सत्य प्रकाश मिश्र के संयोजन तथा ग्रामप्रधान प्रेम प्रकाश वाजपेयी की अध्यक्षता में देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिलब्ध कवियों ने भाग लिया।
गत तीन वर्षों से लोकप्रिय हो रहे ग्रामीण अंचल के इस वर्ष के कविसम्मेलन के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के प्रचार-प्रसार प्रमुख आचार्य संजय मिश्र जी तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल डाॅ0 सीपी मिश्र थे।
बाजपुर, उत्तराखंड से आये अंतर्राष्ट्रीय कवि विवेक बादल 'बाजपुरी' के संचालन में सम्पन्न इस कवि सम्मेलन में कासगंज के निर्मल सक्सेना, रुद्रपुर के अशोक अवस्थी, बरेली के पंकज प्रकाश, नैनीताल के डाॅ0 सत्यप्रकाश मिश्र, पीलीभीत के नीलेश निराला, लखीमपुर के डाॅ0 चन्द्र प्रकाश मिश्र, त्रिभुवन लाल त्रिवेदी आदि कवियों ने अपने गीतों और व्यंग्यपरक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। ।
संयोजक डाॅ.सत्यप्रकाश मिश्र और सचिव जय प्रकाश मिश्र ने सभी कवियों और अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्रामसभा की ओर से ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामसभा में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व राजस्व कर्मियों को सम्मानित किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्पन्न इस कार्यक्रम में लखीमपुर नगर प्रचारक अमरेंद्र अवध जी, मितौली के खण्ड कार्यवाह विपिन जी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, सतीश मिश्र, मनोज त्रिवेदी, सौरभ त्रिवेदी, सुभाष मिश्र, दिनेश मिश्र, अमित सिंह, तेजपाल शुक्ल, राम भूषण मिश्र, प्रेमसागर मिश्र, विजय मिश्र, राहुल शुक्ल आदि गणमान्य जन तथा तमाम ग्रामवासी उपस्थित थे।






_page-0001.jpg)
























Comments