तीस फर्जी फर्म बनाई, बिल बेचे, हड़पी करोड़ों की आईटीसी

लखीमपुर खीरी , 101

#लखीमपुर, खीरी में जीएसटी चोरी का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। साइबर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने 30 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाई। बिल बेचे, फर्जी ईवे बिल बनाए और फर्जी आईटीसी क्लेम करवाया और करोड़ों का मुनाफा कमाया। पकड़े गए गैंग के आरोपियों की पहचान दीपक सिंह टिहुकी रामनगर बाराबंकी, अंकित त्रिवेदी निवासी बेहटा तंबौर सीतापुर, धर्मेंद्र गौरिया कला कोतवाली देहात सीतापुर और राजू मिर्जापुर ईसानगर जिला खीरी के रूप में हुई है। इस गैंग में कुछ और लोग भी शामिल है। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है। जिन्होंने बिल खरीद कर लाभ कमाया है। साइबर थाना प्रभारी हेमंत राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष सहरावत एवं उप निरीक्षक तनवीर अहमद के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम को मिली सफलता... सहायक पुलिस अधीक्षक  विवेक तिवारी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा...

Related Articles

Comments

Back to Top