अधूरी तैयारीयों के चलते गेहूं खरीद शुरू नही
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2026 at 07:05 PM , 129मोहम्मदी संवाददाता
मंडी क्षेत्र में सरकारी मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां न होने के चलते खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते किसान आढ़ती के यहां बिक्री करने लगा है।
वर्ष 2026 में 2585 समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद को लेकर मंडी क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों ने 17 क्रय केंद्र बनाए हैं। मार्केटिंग ऑफिसर भूपेंद्र सिंह ने बताया पी सी एफ 5, खाद्य एवं रसद विभाग 4, एफ सीआई 3, पीसी यू 3, यू पी एस एफ ने 2 क्रय केंद्र खोले जाने की जानकारी दी है। जिसमें से एक मोबाइल क्रय केंद्र खोला गया है जिससे किसानों की फसल को उसके घर से खरीदने की तैयारी की गई है। मंडी में आवक कम शुरू हुई है। कई बरसों के अंतराल बाद समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर प्राइवेट एजेंसियां गेहूं खरीद रही है जिसके चलते किसान सेंटर पर खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों से पता चला है पूरे प्रदेश में वरदान का टेंडर तक नहीं हुआ है पिछले वर्ष का बकाया पड़ा वारदाना मिलने की आस है जिसमें गेहूं की खरीद शुरू होने की संभावना जताई गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments