हनुमान जन्मोत्सव की बाइक रैली:31 मार्च को विलोबी हाल से निकलेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की अपील
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2026 at 07:10 PM , 158लखीमपुर खीरी। हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार को शहर के विलोबी हॉल से एक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को एक वीडियो जारी कर जनपदवासियों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को विशेष भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 31 मार्च को आयोजित होने वाली बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।
आयोजन की श्रृंखला में 1 अप्रैल को हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 2 अप्रैल को एक विशाल कीर्तनमयी पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजन समिति ने सभी लोगों से इन धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने और उन्हें सफल बनाने का आग्रह किया है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।






_page-0001.jpg)
























Comments