टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, मोहम्मदी खीरी में वार्षिक परिणाम दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 108

मोहम्मदी खीरी, 30 मार्च 2026:
टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में शैक्षिक सत्र 2025–26 का वार्षिक परिणाम दिवस बड़े हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के टॉप थ्री रैंक धारकों की घोषणा की गई। साथ ही प्रत्येक कक्षा के लिए “स्टार ऑफ द ईयर” एवं “सर्वाधिक उपस्थिति” पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में धैर्य गुप्ता, मानव, स्वर्णिका तिवारी, आराध्या सिंह, अत्याशा गुप्ता, कृष्णम सिंह, देवांश तिवारी, मोहम्मद अरहान, प्रतीक यादव, अनिका शर्मा, अभिमान श्रीवास्तव, ओजस गुप्ता, साहिल कश्यप, किरणदीप कौर एवं मानवी मिश्रा प्रमुख रहे।
“स्टार ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए अर्वी तिवारी, वरद तिवारी, दिव्यांशी, आरव गुप्ता, मोहम्मद शाहज़ैब, प्रतीक यादव, अंश पटेल, अनवीर कौर, सिमरप्रीत कौर, श्रेयांश गुप्ता, साहिल कश्यप एवं मानवी मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद गुप्ता (एडवोकेट) एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और सफलता के माहौल में हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top