विद्या निकेतन में छात्र अलंकरण एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न,
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2026 at 06:57 PM , 93गोला गोकर्णनाथ खीर, स्थानीय विद्या कुॅवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज का वार्षिक परीक्षाफल एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गोला नगर के चिकित्सक डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना एवं डॉ नीलम सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती के चित्र का अनावरण व पुष्पार्पण से हुआ।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा संगीतमय गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई। इसके बाद विद्यालय की बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथिओं का परिचय कराया ।तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं "अपना हर दिन ऐसे जियो ", "हम वक़्त बदल देगें " ," हो तैयार " पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य संगीत प्रस्तुत किये गये।
तत्पश्चात डॉ नीलम सक्सेना द्वारा वर्गशः एवं कक्षाशः प्रथम आने वाले अक्षिता बाजपेई -1, दृस्टि वर्मा -2 , आद्विक -3, व्योम दीक्षित -4, सात्विका सिंह -5 , आराध्या गुप्ता -6 , आस्था अवस्थी -7 , अवंतिका -8 , स्वस्तिक सिंह -9 एवं हर्ष जायसवाल -11 को मेडल मेडल प्रदान किये। उन्होंने अपने उद्बोधन में संस्कार का महत्व बताते हुये कहा कि चरित्र ही वह धुरी है, जिससे जीवन में सुख, शान्ति और मान-सम्मान को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने सफल छात्र /छात्राओं को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना द्वारा वर्ष 2025 के हाईस्कूल की टॉपर उमा यादव एवं इण्टरमीडिएट के टॉपर सक्षम अरोड़ा को चाँदी का मुकुट एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया साथ ही वर्ष 2025 के हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट के टॉप 10 छात्र / छात्राओ को भी मेडल देकर सम्मानित किया।
डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना ने सफल छात्र/ छात्रों को बधाई देते हुये अपने उद्बोधन में छात्र/ छात्राओं से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अंक के साथ ज्ञान का होना भी महत्वपूर्ण है ।
तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा शैक्षणिक सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति, छात्र परिषद्, प्रार्थना सभा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा अपेक्षित परिणाम न पाने वाले विद्यार्थियों को निरन्तर सकारात्मक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 1अप्रैल 2026 से आरम्भ हो रहे नवीन शैक्षणिक सत्र में छात्र / छात्राओं से नियमित एवं व्यवस्थित होकर विद्यालय आने को कहा।
प्राचार्य एवं प्राचार्या द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर साधुवाद दिया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत के साथ हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments