विद्यालय में नवारम्भ उत्सव का आयोजन संपन्न
लखीमपुर खीरी Mar 27, 2026 at 05:55 PM , 102लखीमपुर खीरी। ब्लॉक कुंभी गोला स्थित परिषदीय संविलियन विद्यालय कन्या भुसौरिया में "नवारम्भ उत्सव" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोला देहात राजेश गिरि एडवोकेट और विशिष्ट अतिथि एआरपी विनोद कुमार गौतम उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि राजेश गिरि ने अपने कार्यकाल में विद्यालय में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा के प्रति अपने लगाव को व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें भविष्य में दोबारा मौका मिलता है, तो वे पंचायत के सभी विद्यालयों का बेहतरीन कायाकल्प करेंगे।
एआरपी विनोद कुमार गौतम ने अपने संबोधन में बालवाटिका के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पहचान कर 3 से 4 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन बालवाटिका आंगनबाड़ी में कराया जाए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी प्री-प्राइमरी शिक्षण कार्य के लिए 5-6 आयु वर्ग के बच्चों को पढ़ाने हेतु ईसीसीई एजुकेटर नियुक्त किए गए हैं।कार्यक्रम में सभी अभिभावकों ने पूर्ण रूप से भाग लिया। छोटे बच्चों ने गीत, कविता और कहानियाँ प्रस्तुत कीं, जिसका सभी ने आनंद लिया। अंत में, सभी अतिथियों और अभिभावकों ने क्रियाशील बालवाटिका का भ्रमण किया, जहाँ अध्यापकों ने बच्चों की उंगली पकड़कर रेत पर अक्षरारम्भ कराया। बच्चों ने भी इस उत्सव का खूब आनंद लिया।प्रधानाध्यापिका पूनम शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमानी दीक्षित, कविता सेन, श्रद्धा दीक्षित, रेशू वर्मा, इरम सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और ग्रामवासी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments