गैस एजेंसियों की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त

लखीमपुर खीरी , 95

धौरहरा खीरी। लगभग एक माह से तराई क्षेत्र में मौजूद घरेलू गैस वितरण केन्द्रो पर जमकर भारी भीड़ उमड़ रही और गैस वितरण एजेन्ट उपभोक्ताओं की समस्यायों को नजर अंदाज करने के चलते उपभोक्ता परेशान होने को मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक इज़राइल व ईरान में छिड़ी भीषण जंग के बीच भारत में पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण में कमी के चलते सरकार द्वारा नियम जारी किए गए। जिससे क्षेत्र में मौजूद भारत,इण्डेन,एसपी की ऐजेन्सियों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओ की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राम पंचायत रामनगर लहबड़ी स्थित रामचंद्र चौधरी इंडेन गैस व कफारा,भारत गैस धौरहरा ,वितरक केन्द्रो पर इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है।गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को डीएसी (DAC) नंबर के नाम पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।बावजूद इसके उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के बाद भी उनका डीएसी नंबर “पेंडिंग” दिखाया जा रहा है,जिसके कारण एजेंसी कर्मी सिलेंडर देने से मना कर देते हैं। दूर-दराज गांवों से आए लोग सुबह से शाम तक एजेंसी परिसरों में सुबह से शाम तक बैठे रहते हैं।लेकिन अंत मे निराश होकर बिना गैस लिए ही वापस लौट जाते हैं।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों पर नियमों का समान रूप से पालन नहीं हो रहा है।गैस वितरण में भेदभाव और अव्यवस्थाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top