संकटा देवी चौराहे पर बिजली के पोलों से हटाईं प्रचार होल्डिंग्स

लखीमपुर खीरी , 89

लखीमपुर खीरी।शहर लखीमपुर में नगर पालिका ने संकटा देवी चौराहे पर बिजली के पोलों से अवैध प्रचार होल्डिंग्स हटाईं। यह कार्रवाई बताते चलें नगर पालिका का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना है।लखीमपुर नगर पालिका के ईओ संजय कुमार ने बताया कि टीम ने संकटा देवी चौराहा से लेकर ओवर ब्रिज तक लगे बिजली के पोलों पर लगी प्रचार सामग्री को हटाया। ये होल्डिंग्स अवैध रूप से लगाई गई थीं।संजय कुमार ने आगे बताया कि शहर में अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर और बैनर हटाने का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संकटा देवी क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।

Related Articles

Comments

Back to Top