*मैगलगंज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली*

लखीमपुर खीरी , 125

मैगलगंज खीरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली थाने से लालपुर होते हुए सिंह ढाबा तक पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही 1090, 181, 112 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अपराध अखिलेश गंगवार, चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी, एसआई कालीचरण यादव, एसआई राणा प्रताप सिंह, एसआई अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल रामनयन सिंह तथा महिला आरक्षी सोनी माधुर, मोनिका और विवेस कुमारी मौजूद रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top