गुरुवार अष्टमी को उमड़ी मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ हवन पूजन के कार्यक्रम जारी

लखीमपुर खीरी , 105

(मनोज मिश्र)


धौरहरा खीरी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि गुरुवार को तराई क्षेत्र के धार्मिक स्थलो में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी लोग माता को मनाने के लिए शतचंडी हवन कार्यक्रम मंदिर परिसरों से लेकर घरों तक चलते रहे।जिसकी शुरुआत सुबह से होकर दिन भर चलती रही।माता को प्रसन्न करने हेतु हवन कार्यक्रम भक्ति भाव से आयोजित हुए।इस दौरान धार्मिक स्थलो में मेले जैसा माहौल को देखते हुए खाकी वर्दी भी भक्ति भाव में लगी रही।
जानकारी के मुताबिक चैत्र नवरात्र की अष्टमी को गुरुवार को पड़ने से तराई क्षेत्र के धार्मिक स्थलो पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।माता की भक्ति में लीन अधिकांशतः भक्तों ने अष्टमी का व्रत रखा और सुबह से शाम तक शेरावाली को प्रसन्न करने हेतु मंदिर परिसरों में शतचंडी महायज्ञ हवन का आयोजन शाम तक चलता रहा। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत भक्तों ने अपने अपने घरों में मां को समर्पित हवन कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर परिसरों से लेकर घरो तक कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने व दक्षिणा देने का चलन देखते इस दौरान मंदिर परिसरों में भक्तों की अधिक संख्या को देखते हुए खाकी भी सक्रिय हो गई और सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top