भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह ने प्रशिक्षण पूर्ण होने पर जताया आभार,गांव हजरतपुर पहुंचकर अपनों संग मनाई खुशीयां!

लखीमपुर खीरी , 99

गोला गोकर्णनाथ खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी का लाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने एवं प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद जिला लखीमपुर खीरी के तहसील गोला,ब्लॉक बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर निवासी लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह अपने गृह क्षेत्र पहुंचे,जहां उन्होंने सगे-संबंधियों,मित्रों एवं शुभचिंतकों के सम्मान में एक आभार एवं मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, पहाड़पुर खीरी में संपन्न हुई। इसके उपरांत उन्होंने रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट,बरेली से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2019 में उन्होंने भारतीय सेना जॉइन कर अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की और निरंतर मेहनत,अनुशासन एवं लगन के बल पर अधिकारी पद तक का सफर तय किया।
11 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित  कमीशनिंग समारोह में भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में उन्हें लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज,लखनऊ में अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह की प्रथम नियुक्ति रांची में हुई है,जहां वे भारतीय सेना के अंतर्गत अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह का वातावरण उत्साह और आत्मीयता से भरपूर रहा। उपस्थित लोगों ने फूलमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
इस अवसर पर उनके पिता सरदार गुरमुख सिंह एवं माता बलविंदर कौर अपने पुत्र की सफलता से अत्यंत गौरवान्वित नजर आए। परिवारजनों ने इसे मेहनत, अनुशासन और ईश्वर की कृपा का परिणाम बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह ने कहा कि सफलता केवल व्यक्तिगत प्रयास से नहीं बल्कि परिवार,गुरुओं और मित्रों के सहयोग से संभव होती है।
इस अवसर पर गोला कोतवाल संतोष कुमार सहित उनके शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में प्रधान हरजिंदर सिंह,नवरूप सिंह,हरविंदर सिंह,गुरप्रीत सिंह,नरविंदर सिंह,सुखजिंदर सिंह,सुखबीर सिंह,हरप्रीत सिंह, नवजोत सिंह,गुरमीत सिंह,सोहन सिंह,जसविंदर सिंह,केवल सिंह,लखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top