101 कन्याओं का पूजन किया गया

लखीमपुर खीरी , 104

(सुनील शर्मा) 

लखीमपुर खीरी। महिला सशक्तिकरण एवं रामनवमी के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा , अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लखीमपुर, समाजसेवी मंजुला बरतरिया, सभासदगण, की गरिमामयी उपस्थिति में 101 कन्याओं का पूजन किया गया।

विशेष रूप से इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सफाई मित्रों की बेटियों को आमंत्रित किया गया, जो इस आयोजन का सबसे भावनात्मक एवं प्रेरणादायक पहलू रहा। कन्याओं के चरण पखारकर, माथे पर तिलक लगाकर एवं स्नेहपूर्वक भोजन कराकर उन्हें सम्मानित किया गया।

यह आयोजन नारी शक्ति के प्रति आदर, सम्मान एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। नारी सम्मान ही समाज का अभिमान है 
आइए, हम सभी मिलकर महिला सशक्तिकरण के इस संदेश को आगे बढ़ाएं और एक सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Articles

Comments

Back to Top