प्रधानाध्यापक हरिवंश लाल का हुआ विदाई समारोह
लखीमपुर खीरी Mar 26, 2026 at 06:02 PM , 141लखीमपुर खीरी।ब्लॉक फूलबेहड़ के संवि.उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरारा के प्रधानाध्यापक हरवंश लाल जी का विदाई समारोह संविलियन विद्यालय कोरारा में गत दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई फूलबेहड़ के मंत्री अजय प्रताप वर्मा जी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री संदीप गौतम जी, एआरपी अंशुल गुप्ता जी एवं न्याय पंचायत मुड़िया खुर्द के नोडल संकुल वकार मोहम्मद जी, प्राथमिक विद्यालय पकरिया से शिक्षण संकुल राम सजीवन विश्वकर्माजी, प्राथमिक विद्यालय चुरईपुरवा से विश्वनाथ प्रताप सिंह जी, प्राथमिक विद्यालय चौरठिया से उमेश चंद्र राठौर जी एवं अन्य शिक्षक साथियों ने प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्ति ले रहे हरबंस लाल जी को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अध्यापकों ने नाना प्रकार के उपहार सेवानिवृत अध्यापक को प्रदान किए। कार्यक्रम में संपूर्ण न्याय पंचायत मुड़िया खुर्द के शिक्षको ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत अध्यापक हरवंश लाल जी का सेवा कार्यकाल उत्तम रहा जिसकी लोग सराहना करते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments