विधायक ने छात्राओं को वस्त्र वितरण किए स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन भी किया
लखीमपुर खीरी Mar 25, 2026 at 07:46 PM , 115(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)
पलिया कलां लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में अतिथि समागम एवं ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी रहे,कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर श्री साहनी जी एवं सभी अतिथि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्वारा विद्यालय एवं संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए विधायक जी का ध्यान आकर्षित किया गया। विधायक श्री साहनी द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय के कार्य के सराहना करते हुए सहयोग देने की बात कहे।
विधायक जी द्वारा दिल्ली से आए हुए वस्त्रों का वितरण किया गया एवं स्मार्ट क्लॉस का अवलोकन किया एवं बताया कि आधुनिक शिक्षा की मांग है।जिससे बच्चे ज्यादा सीख सकेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया । कार्यक्रम का संचालन लखपति सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डन मधु सिंह, शिक्षक रामप्रकाश, रामबाबू शिक्षिका रामदुलारी,आशा,सरोजनी, प्रियंका,रिंका चौधरी, रामसिंह लालमन एवं विद्यालय के सभी बालिकाओं का योगदान रहा।
विशिष्ट अतिथि चंदनचौकी प्रधान मुकेश कुमार बंसल, डिंपल शर्मा, अभिनव मिश्रा, रिंकू शर्मा सहित तमाम ग्रामीण छात्र-छात्राऐं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments