राजा राज राजेश्वर सिंह की पहल से पुलिया निर्माण की उम्मीद जगी।।

लखीमपुर खीरी , 113

राजा राज राजेश्वर सिंह ने उठाई ग्रामीणों की आवाज, पुलिया निर्माण की पहल।

निघासन खीरी। जनपद की निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम टापरपुरवा में नहर पर पुलिया न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में नहर की सफाई के दौरान विभाग द्वारा लगाए गए अस्थायी ढोलों को हटा दिए जाने से गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है और उन्हें लंबा चक्कर लगाकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह से शिकायत की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया व स्थायी पुलिया निर्माण की आवश्यकता बताई और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सोमवार को राजा राज राजेश्वर सिंह ने शारदा नगर सिंचाई खंड के अधिशाषी अभियंता करनपाल गंगवार से मुलाकात कर टापरपुरवा नहर पर स्थायी पुलिया निर्माण के लिए पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण होने से न केवल उनके आवागमन की समस्या दूर होगी, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top