नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 124

पलिया कलां/लखीमपुर।  बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर  का आयोजन किया गया, जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल से आए डॉ  आयुशी चीनी मिल के डॉक्टर मयंक गुप्ता एवं टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाए वितरित की गई।
नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन  युनिट हेड ओपी चौहान ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सीतापुर आंख अस्पताल से आए डॉक्टर आयुशी सहित डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई ,क्षेत्रीय किसानो ,महिलाओं कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का भी शिविर में जांच किया गया ।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए चीनी मिल द्वारा समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है आज आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर  में लगभग 213 किसान भाइयों एवं चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने  अपने नेत्र परीक्षण करवाया, सीतापुर से डाक्टरो की टीम ने 8 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है जिन्हें ऑपरेशन के लिए सीतापुर आँख अस्पताल ले जाया जाएगा । युनिट हेड ओ पी चौहान ने सीतापुर से  आये  डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर  लिमिटेड पलिया द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस मौके पर आसवनी के युनिट हेड उदय प्रताप सिंह,चीनी मिल के महाप्रबंधक इंजीनियरिंग विकास मलिक, महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर,आई टी हेड यूं के पांडेय, मनोज मिश्र, सतीश श्रीवास्तव,तनवीर अहमद, वैभव सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top