चोरी की सोलर प्लेट बरामद 6 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 109

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र में लंबे समय से गैंग द्वारा सोलर प्लेट चोरी कर बिक्री किए जा रही थी पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को 8 लाख की कीमतों की सोलर प्लेट और नकदी बरामद करने कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र में सोलर प्लेट चोरी की कई वारदातें नहीं जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया था विवेचना के दौरान सर्विलांस और मुखबिर की सटीक जानकारी पर निरीक्षक उमेश चौरसिया की टीम कस्बा चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, एस आई जान मोहम्मद आरक्षी शिवम राणा, नितिन , प्रियंका, सुधीर, प्रदीप और सुनील की टीम ने सूचना पर मंगलवार की सुबह 2:00 बजे करीब मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे किनारे शंकरपुर चौराहे के पास से चोरी के माल को बेचने की फिराक में जाते समय कस्बा की मोहल्ला बबौरी निवासी गैंग सदस्य अभिषेक वर्मा, राहुल वर्मा, गौतम वर्मा, प्रखर वर्मा, सुरजीत और मोहित को 45 सोलर प्लेट और 4300 नकदी के साथ दबोच कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। सीओ ने खुलासा करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देकर उत्साहित किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top