दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल
लखीमपुर खीरी Mar 24, 2026 at 06:30 PM , 101लखीमपुर खीरी। सिंगाही-बेलरायां मार्ग स्थित मोतीपुर पुल पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बनबीरपुर निवासी भगौती प्रसाद (50) पुत्र गोबरे और दमोदर (35) पुत्र गुलबक्सराम एक बाइक पर सवार होकर निघासन तहसील की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे निबौरिया निवासी अंकित (32) पुत्र मनोहरलाल शाह की बाइक से मोतीपुर पुल पर उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।इस घटना के दौरान, मौके पर पहुंचे एक दरोगा पर राहगीरों से अभद्रता करने का आरोप भी लगा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments