छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर परिजन हुए सम्मानित
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2026 at 07:55 PM , 102(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। पुराने सत्र 25-2026 में अध्यनरत छात्रों द्वारा विद्यालय में उत्तीर्ण होने पर विद्यालय स्टाफ ने परिसर में छात्र छात्राओं के साथ परिजनों को सम्मानित किया।
इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवी व स्टाफ की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार विकास क्षेत्र रमियाबेहड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा में सोमवार को विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं व उनके परिजनों के सम्मान में वर्तमान सत्र में मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
शासन के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा में मेधावी छात्रों को पुरस्कार व उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र पहना कर विद्यालय स्टाफ व अन्य ने सम्मानित किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण भार्गव, बी डी सी मेंबर अमरपाल गौतम, प्रधानाध्यापक उमेश चौरसिया, बांकेलाल,शिक्षक आनंद मिश्रा, राजकुमार तिवारी,रामनरेश,उमेश अवस्थी,राखी रानी,उमेश मिश्रा,अभिषेक शुक्ला,सुशील कुमार,राजकुमारी,संतोष सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में छात्र व उनके परिजन गण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments