कांटों भरा ताज मैगलगंज की कमान संभालते ही बड़ी चुनौतियों से घिरे इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह।
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2026 at 06:50 PM , 114मैगलगंज खीरी! कोतवाली मैगलगंज का कार्यभार संभालते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है। क्षेत्र पहले से ही कई संवेदनशील मामलों को लेकर सुर्खियों में है, ऐसे में नई तैनाती किसी परीक्षा से कम नहीं मानी जा रही।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के पास दो ही विकल्प होंगे या तो सुधर जाएं या फिर जेल जाएं। क्षेत्र में शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
वर्ष 2009-10 बैच के सब-इंस्पेक्टर रहे संजीव सिंह इससे पहले अयोध्या जनपद के कई थानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके हैं। दो माह पूर्व लखीमपुर खीरी में आमद के बाद अब उन्हें पहली तैनाती मैगलगंज कोतवाली प्रभारी के रूप में मिली है।
फिलहाल मैगलगंज क्षेत्र करीब 40 दिनों से लापता कालीचरन प्रकरण को लेकर चर्चाओं में है, जिसने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं पर लगाम लगाना भी नए कोतवाल की प्राथमिकता में शामिल होगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह अपने अनुभव और सख्त कार्यशैली के दम पर इन जटिल मामलों को कितनी जल्दी सुलझा पाते हैं। फिलहाल, क्षेत्र की जनता की निगाहें नई तैनाती पर टिकी हैं और उन्हें बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद है।






_page-0001.jpg)
























Comments